सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में थाल सजाओ प्रतियोगिता और छठ महोत्सव का आयोजन
भवनाथपुर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीपावली के अवसर पर थाल सजाओ प्रतियोगिता और छठ महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में रिया मेहता ने...

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर बाजार में दीपावली के अवसर पर थाल सजाओ प्रतियोगिता व छठ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने सरस्वती माता, ऊं और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चण व दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने से हमारी प्राचीन परंपरा व संस्कृति झलकती है। भैया बहनों में धर्म के प्रति आस्था जागृत होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों ने पूरी तन्मयता व भक्ति भाव से पूजा की थाल सजायी। उसमें प्रथम रिया मेहता, द्वितीय ऋषिका कुमारी व तृतीय स्थान अंजली कुमारी को मिला।
वहीं छठ महोत्सव कार्यक्रम के निमित्त कुल 38 भैया-बहनों ने छठ व्रतियों की भूमिका निभायी। सभी ने विधिवत अपने सुप को माथे पर लेकर विद्यालय से प्रस्थान करते हुए छठ घाट पर गए। वहां सभी व्रतियों ने विधि विधान के साथ सूर्य भगवान की पूजा अर्चना कर घाट में अर्घ्य अर्पण किए। सभी व्रतियों के सुप पर बारी-बारी से आचार्यों ने विधिवत अर्घ्य दिया। कार्यक्रम के निमित्त संपूर्ण विद्यालय परिसर में छठ गीतों से भक्तिमय वातावरण हो गया। सभी अपने-अपने सुप में नारियल, मूली, गाजर, अदरक, हल्दी, ईख, दीपक सजाकर छठ घाट गए। विद्यालय की ओर से सभी व्रतियों को प्रधानाचार्य ने फल दान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता चौबे, अनुज कुमार, रमेश विश्वकर्मा, नीता गुप्ता, अमृता पाठक, रामकेवल शाह, अशोक कुमार सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




