दिशा की बैठक आज

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

गढ़वा में सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित। बैठक में पदाधिकारी, सदस्य, प्रमुख और अधिकारी शामिल रहेंगे। संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

दिशा की बैठक आज

गढ़वा। गुरुवार को 11 बजे से जिला समाहरणालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में आयोजित है। बैठक में विधायक, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी पदाधिकारी, समिति के सदस्य, प्रखंड प्रमुख और ऑनलाइन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सम्मिलित रहेंगे। बैठक में विशेषकर केंद्र प्रायोजित और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं/परियोजनाओं का विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।