Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsDistrict Day Event on September 15 for Land Grievance Resolution in Kandi
अंचल कार्यालय में आज अंचल दिवस

अंचल कार्यालय में आज अंचल दिवस

संक्षेप:

कांडी में 15 सितंबर को अंचल दिवस का आयोजन होगा, जिसमें बीडीओ राकेश सहाय, थाना प्रभारी अशफाक आलम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। लोग अपने राजस्व कागजातों के साथ आवेदन देकर भूमि से संबंधित शिकायतें...

Sep 14, 2025 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

कांडी। बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार 15 सितंबर को अंचल दिवस का आयोजन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किया जाएगा। उस दौरान उनके अलावा थाना प्रभारी कांडी अशफाक आलम, हरिहरपुर ओपी प्रभारी सफीउल्लाह अंसारी व राजस्व कर्मी उपस्थित रहेंगे। जमीन से संबंधित शिकायत का ऑन द स्पॉट निपटारा कराया जायेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील कर कहा कि अंचल दिवस में लोग अपने राजस्व कागजातों के साथ उपस्थित होकर एक आवेदन देंगे। मामले को तत्काल निपटारा कराया जाएगा। अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी के समन्वय से कई मामला निपटारा किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि सोमवार को होने वाली पशुपालन से संबंधित ग्राम सभा व मंइयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना का वेरिफिकेशन व निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य की अधिकता होने के कारण डूमरसोता, हरिहरपुर, मझिगावां, लमारी, लमारी कलां पंचायत में स्थगित कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।