Garhwa News: सदर अस्पताल के अव्यवस्था के खिलाफ जिला परिषद अध्यक्ष ने जतायी नाराजगी

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: फोटो संख्या दो - सदर अस्पताल का निरीक्षण करती जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी सदर अस्पताल के व्याप्त अव्यवस्था पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने गहरी

Garhwa News: सदर अस्पताल के अव्यवस्था के खिलाफ जिला परिषद अध्यक्ष ने जतायी नाराजगी

Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के व्याप्त अव्यवस्था पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष ने सदर अस्पताल की उपाधीक्षक के नहीं रहने, वार्ड में गंदगी और अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि सिर्फ कागजों में ही सदर अस्पताल चल रहा है। मरीज के लिए बने वार्ड में गंदगी से मरीज को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मरीज के बेड पर दी जाने वाली सुविधा भी नहीं मिल रही है। हर साल बेड पर चादर के नाम पर लाखों रुपए की निकासी हो रही है लेकिन मरीजों को बेड पर चादर भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल मरीजों की सुविधा के लिए है लेकिन सदर अस्पताल में सिर्फ वाउचर-वाउचर का खेल चल रहा है। सदर अस्पताल में कागजों पर एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मी हैं लेकिन अस्पताल में सिर्फ 10 सफाई कर्मी ही नजर आते हैं। उन्होंने सदर अस्पताल की अव्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।