Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsDistrict Council Meeting Raises Serious Issues Regarding Property and Rights in Garhwa
जिला परिषद की भूमि पर परिषद का हो स्वामित्व : रंजनी

जिला परिषद की भूमि पर परिषद का हो स्वामित्व : रंजनी

संक्षेप:

गढ़वा में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। सदस्य रंजनी कुमारी ने परिषद की संपत्ति को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सदस्यों को संपत्ति से वंचित रखा जा रहा है और नगर...

Oct 16, 2025 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक में भवनाथपुर की जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने जिला परिषद की संपत्ति और अधिकारों से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए। रंजनी ने मजबूती से आवाज उठाते हुए कहा कि गढ़वा जिला परिषद की संपत्ति से जिला परिषद सदस्यों को वंचित रखा जा रहा है। उसे तत्काल सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने मुख्य मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिला परिषद की भूमि पर नगर परिषद द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है। उसका स्वामित्व जिला परिषद को मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण व आवंटन में व्यापक भ्रष्टाचार की आशंका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सदस्य रंजनी ने मांग की कि मामले की अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा से जांच होने और जांच प्रतिवेदन आने तक तत्काल सभी तरह के निर्माण कार्य को रोका जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी के रहते हुए नगर परिषद द्वारा दुकान बनाया जा रहा है। हम लोगों को अंधकार में रखा जा रहा है। उन्होंने जिला परिषद की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने मांग की कि जिला परिषद की सभी भूमि का सीमांकन कराया जाए और शेष बची खाली भूमि पर आय उपार्जन के लिए अचल संपत्ति (यथा दुकान, विवाह मंडप, डाक बंगला, बस पड़ाव, गेस्ट हाउस) का निर्माण करने के लिए सरकार से राशि की मांग की जाए।