जरूरतमंदों के बीच मुखिया ने बांटा कंबल

Jan 08, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

भवनाथपुर के अरसली उत्तरी पंचायत की मुखिया इसरत जहां ने चयनित वृद्ध, विधवा, विकलांग और जरुरतमंद लोगों के बीच 160 कंबल का वितरण किया। पंचायत सेवक और अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे। मुखिया ने बताया कि जरूरतमंदों की पहचान के लिए क्षेत्र में घूमकर सूची बनाई गई।

जरूरतमंदों के बीच मुखिया ने बांटा कंबल

भवनाथपुर। प्रखंड के अरसली उत्तरी पंचायत के मुखिया इसरत जहां ने गुरुवार को विभिन्न गांवों के चयनित वृद्ध, विधवा, विकलांग व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण में पंचायत सेवक राजगीर राम सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। मुखिया इशरत ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से उपलब्ध कराए गए 160 कंबल का वितरण गांव के चिन्हित वृद्ध, विधवा, विकलांग व जरुरतमंद लोगों के बीच वितरण किया गया। मुखिया ने बताया कि कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे उसके लिए वह क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनायी गई जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों। साधन संपन्न लोग अपने संसाधनों से गर्म कपड़े खरीद लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

मौके पर पिंटू आलम, दयानंद प्रजापति, धर्मेंद्र कुमारव अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।