ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाकचड़ा डपिंग यार्ड निर्माण के खिलाफ धरना

कचड़ा डपिंग यार्ड निर्माण के खिलाफ धरना

सदर प्रखंड के केरवा में नगर परिषद की ओर बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओें और केरवा के ग्रामीणों ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।...

कचड़ा डपिंग यार्ड निर्माण के खिलाफ धरना
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSat, 20 Jul 2019 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर प्रखंड के केरवा में नगर परिषद की ओर बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओें और केरवा के ग्रामीणों ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को मांगपत्र सौपा।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस स्थल पर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। वह क्षेत्र दलित बस्ती है, जहां के लोग खेती कर जीवन यापन करते हैं। बस्ती के समीप किसी भी हाल में डपिंग यार्ड का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। प्लांट लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धरना देने वालों में भासपा अध्यक्ष मो. याकूब इकबाल, बसपा नेता वीरेंद्र साव, हर्ष धर दुबे, प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी, चंद्रिका राम, विजय जायसवाल, मनीष कुमार गुप्ता, सुनील कुमार मेहता, राजेश कुमार, चंदन कुमार, निरंजन कुमार, उदय भुईयां, रोहित कुमार आदि शामिल थे। मंच संचालन वीरेंद्र साव ने किया।

प्लांट का विरोध करना गलत: पिकी

नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि केरवा में कूड़ा रिसाइकिल प्लांट लगाया जा रहा है। उससे किसी को नुकसान नहीं होगा। बल्कि लोगों को उससे लाभ ही मिलेगा। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कई शहर में रिसाइकिल प्लांट का निर्माण बीच शहर में किया गया है। कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें