Garhwa News: केतार में नाग पंचमी पूजा हर्षोल्लास संपन्न
Garhwa News: केतार प्रखंड में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पूजा धूमधाम से आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और नाग बाबा की पूजा अर्चना की, जलार्पण किया और सुखमय जीवन की कामना की। आस्था के तहत बिना नमक का भोजन करने की परंपरा का निर्वहन किया गया।

Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड में सावन की तीसरी सोमवारी एवं नाग पंचमी पूजा पूरे भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास संपन्न हुआ। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण कर सुखमय जीवन एवं खुशहाल घर परिवार का आशीर्वाद मांगा। साथ ही पूरे प्रखंड में लोगों ने बिना नमक का भोजन कर अपनी श्रद्धा निवेदित किया। खैरवा गांव में सोन नदी के तट पर अवस्थित भगवान भोलेनाथ और नाग बाबा के मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव एवं गाजे बाजों के साथ पूजा अर्चना कर पूरे गांव में खुशहाली की कामना किया। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सोन नदी में स्नान कर भगवान भोलेनाथ व नाग बाबा पर जलार्पण किया।
बाद में पूरे गांव के लोगों ने पूरे भक्तिभाव से नाग बाबा की पूजा अर्चना की गई। मालूम हो कि प्रखंड में नाग पंचमी के दिन बिना नमक का भोजन करने की परंपरा है। नाग पंचमी के दिन सभी गांवों में मीठा भोजन कर श्रद्धा भाव से नाग बाबा की पूजा लोग करते हैं।


