Garhwa News: जलयात्रा निकाल किया जलाभिषेक
हिन्दुस्तान, गढ़वा
Garhwa News: फोटो मेराल एक: लखेया गांव में सावन के अंतिम सोमवार को जल यात्रा में शामिल श्रद्धालु सावन के अंतिम सोमवार को लखेया गांव के डीह टोला स्थित शिवालय में जल

Garhwa News: मेराल। सावन की अंतिम सोमवार को लखेया गांव के डीहटोला स्थित शिवालय में जलाभिषेक के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलयात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सबसे पहले वैदिक मंत्रों के साथ यूरिया नदी पहुंचे यहां से जल उठाया और पैदल चलकर डीहटोली शिवमंदिर पहुंचे। यहां हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव पर जलाभिषेक किया। उक्त अवसर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद भी चढ़ाया । जल यात्रा में आसपास के गांव के श्रद्धालु शामिल हुए।


