सतबहिनी झरना तीर्थ का दौरा कर किया गया योजनाओं का चयन
स्थल का जायजा लेते विधायक, पर्यटन पदाधिकारी और विकास समिति के लोग। कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में समिति के अध्यक्ष सह

कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक के नेतृत्व में जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी दिलीप कुमार की उपस्थिति में धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहर को और विकसित किए जाने को लेकर कई विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई।
विकास योजनाओं पर चर्चा
विधायक एवं समिति के लोगों ने जिला पर्यटन पदाधिकारी को नवीन यज्ञ शाला परिसर, झरना घाटी, भगवती के मुख्य मंदिर और झरना घाटी के पश्चिम मेला मैदान, सामुदायिक भवन, सहित संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। स्थल की आवश्यकता के अनुरूप अति आवश्यक योजनाओं का चयन किया गया। उससे पहले जिला पर्यटन पदाधिकारी को सतबहिनी की ऐतिहासिकता व समिति के द्वारा 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
स्थल की रमणीयता
पदाधिकारी व उनके साथ आए अन्य कर्मचारी सतबहिनी झरना तीर्थ की रमणीयता से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि इस स्थल का सर्वांगीण विकास अति आवश्यक है। कहा कि वह अपने स्तर से इसके लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। स्थल का निश्चित रूप से विकास होगा।
चयनित योजनाएँ
चयनित योजनाओं में पुराने कार्यालय से दाहिने पश्चिम तरफ छठ घाट का निर्माण, बहुउद्देशीय मंच तथा सामने बैठने के लि़ए दो मंजिला पंडाल निर्माण, चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण, देवी मंदिर से पश्चिम तरफ के जलकुंड का पक्का घाट के साथ निर्माण, मुख्य पथ से बहुउद्देशीय मंच तक फेवर ब्लॉक पथ निर्माण, आठ अदद हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठापन, सम्पूर्ण क्षेत्र में बनी चहारदीवारी का जीर्णोद्धार और उसके ऊपर कंटीले तार लगाने के अलवा पुराने बहुउद्देशीय मंच से पश्चिम नदी में पुल निर्माण, तालाब का जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण, सतबहिनी पार्क का निर्माण, पर्यटकों के लिए प्रसाधन-युक्त भवन का निर्माण, दुकानों का निर्माण, पुस्तकालय और वाचनालय का निर्माण सहित अन्य योजनाओं पर सहमति बनी।
उपस्थित लोग
मौके पर विधायक प्रतिनिधि अतिश सिंह, लाला पांडेय, नंदलाल दुबे,अरुण सिंह, बटेश्वर सिंह, गोपी सिंह, बीडीसी अभिनंदन शर्मा, अरुण तिवारी, नवल किशोर तिवारी, सुदर्शन तिवारी, ध्रुव पांडेय, नरेश मेहता, अखिलेश गुप्ता, अखिलेश सिंह, अनिल ठाकुर, डॉ जय कृष्ण विश्वकर्मा, सुखदेव साव सहित अन्य उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


