अबुआ आवास के बकाया किश्त का भुगतान सुनिश्चित करे सरकार
डिजिटल संवाद राज्य सरकार की अति महत्वकांक्षी अबुआ आवास योजना का निर्माण कार्य राशि के अभाव में प्रखंड में ठप पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-

रमना, प्रतिनिधि। राज्य सरकार की अति महत्वकांक्षी अबुआ आवास योजना का निर्माण कार्य राशि के अभाव में प्रखंड में ठप पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में शुरू हुए 549 अबुआ आवास में 306 और 2024-25 में शुरू हुए प्रखंड के कुल 593 अबुआ आवास में से महज 157 लाभुकों के खाते में ही तीसरे किस्त की राशि भेजी गई है। राशि के अभाव में 679 अबुआ आवास के छत ढलाई का कार्य आज भी अधूरा है। इधर 13 दिसंबर 2025 के बाद से आवंटन के अभाव में राशि लाभुकों के खाते में नहीं भेजी जा रही है। उक्त कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण कार्य पर प्रतिकूल असर देखा जा रहा है।
विदित हो कि तीसरे किस्त के रूप में लाभुकों को एक लाख रुपया सरकार की ओर से छत ढलाई का कार्य पूर्ण कराने के लिए दी जाती है। आलम यह है कि पिछले तीन माह से राशि नहीं मिलने के कारण लाभुकों में गहरी मायूसी छाई हुई है। लाभुकों का कहना है कि अगर वर्षात से पूर्व राशि नहीं मिली तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं कई लोग तो पुराने कच्चे मकान को तोड़ कर अबुआ आवास का निर्माण करा रहे हैं। ऐसे में छत ढलाई का कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में उन्हें बारिश के दिनों में दूसरे के घरों में शरण लेने की भी नौबत आ सकती है। ऐसे में लाभुकों ने सरकार से तत्काल अबुआ आवास के बकाए राशि के भुगतान की मांग की है ताकि ससमय आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर गृह प्रवेश किया जा सके। स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी बताया कि राशि के अभाव में पंचायत में महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना का काम ग्रामीण इलाकों में बाधित है। गर्मी ने दस्तक दे दी है। तीन महीने के बाद बरसात भी शुरू होने वाली है। अगर समय पर अबुआ आवास का काम पूरा नहीं हुआ तो लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।::बॉक्स::अबुआ आवास निर्माण कार्य पूर्ण किए कई माह गुजर गए। उसके बावजूद अंतिम किश्त की राशि नहीं मिल सकी है। समय पर पैसा नहीं देने के कारण दुकानदार परेशान करने लगे हैं। सरकार को जल्द भुगतान के लिए राशि उपलब्ध कराना चाहिए ताकि आवास निर्माण का काम पूरा हो। मनीष कुमार, आवास लाभुक::बॉक्स::अबुआ आवास योजना के तीसरे किस्त की राशि मिलने में हो रही देरी से वर्षात पूर्व कार्य पूर्ण होने की उम्मीद टूटती जा रही है। सरकार को उसके लिए अविलंब राशि निर्गत करनी चाहिए ताकि गरीबों को मिला यह मकान तय समय पर पूर्ण हो सके। बारिश से पहले निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से परेशानी होगी। सुरेश बियार, आवास लाभुक::बॉक्स::अबुआ आवास योजना निर्माण के लिए मिलने वाली राशि की गति काफी धीमी है। राशि के अभाव में समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने से निर्माण लगत में भी वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन को राशि भुगतान के लिए जल्द पहल करनी चाहिए। बरसात से पहले आवास निर्माण पूरा हो यह ख्याल रहे। श्रवण मिस्त्री, आवास लाभुक::बॉक्स::राशि के अभाव में अबुआ आवास योजना का कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से पक्का मकान का सपना अभी भी अधूरा है। सरकार को इसके लिए अविलंब राशि निर्गत करनी चाहिए ताकि वर्षात से पूर्व छत ढलाई किया जा सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। प्रभा देवी, आवास लाभुक::बॉक्स::तीसरे किस्त की राशि नहीं मिलने के कारण छत ढलाई का कार्य अधूरा है। आवास का कार्य पूर्ण नहीं होने से तिरपाल के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है। सरकार को बकाया राशि का भुगतान जल्द करना चाहिए। बारिश से पहले निर्माण पूरा नहीं होने पर काफी दिक्कत होगी।मालती देवी, आवास लाभुक::बॉक्स:: पिछले तीन महीने से राशि नहीं भेजी जा रही है, जिस कारण आवास निर्माण में काफी कठिनाई हो रही है। सामग्री आपूर्ति करने वाले दुकानदार पैसे के लिए दबाव बना रहे है। सरकार को जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को चाहिए कि बकाया किश्त का भुगतान जल्द सुनिश्चित कराए। रीता कुंवर, आवास लाभुक::बॉक्स:: पुराने कच्चे मकान को तोड़कर अबुआ आवास का निर्माण करा रही हूं। अगर जल्द निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो वर्षात के दिनों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बाध्य होकर कहीं और शरण लेना होगा। सरकार को इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। अनिता देवी, आवास लाभुक::बॉक्स::अबुआ आवास योजना का लाभ मिलने से पक्का मकान का सपना पूरी होने की उम्मीद जागी थी,परंतु समय पर राशि नहीं मिलने के कारण निर्माण सामग्री खरीदने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।सरकार को जल्द तीसरे किस्त की राशि का भुगतान करना चाहिए।राजमती देवी, आवास लाभुक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


