मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: डीसी
फोटो बंशीधर नगर दो : बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करते डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल और अनुम

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल और कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
अस्पताल में निरीक्षण
डीसी सबसे पहले अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
सुधार के लिए निर्देश
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में मौजूद कई कमियों पर नाराजगी जताते हुए डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी को कई आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में पाई गई सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर करें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
कार्यालय की समीक्षा
उसके बाद डीसी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान हड़कंप
उधर डीसी के निरीक्षण को लेकर पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा रहा। डीसी के वापस गढ़वा लौटने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


