डीसी ने प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
डीसी अनन्य मित्तल ने प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ यशवंत नायक को दिशा निर्देश दिए और पीएम तथा अबुआ आवास योजना की जानकारी ली। उन्होंने खाद्यान्न विभाग के गोदाम और सोहबरिया गांव में विद्यालय का भी निरीक्षण किया। अंत में, उन्होंने मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर प्रभारी डॉ. बीरेन्द्र कुमार को निर्देश दिए।

मेराल, प्रतिनिधि। डीसी अनन्य मित्तल ने गुरुवार को प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ यशवंत नायक को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंड कार्यालय से संबंधित कार्यालय में जाकर कार्यों के बारे जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने पीएम और अबुआ आवास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खाद्यान्न विभाग के गोदाम का भी जायज़ा लिया। प्रभारी बीडीओ ने बताया कि प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण के बाद डीसी ने सोहबरिया गांव में कल्याण विभाग से बने विद्यालय व छात्रावास का निरीक्षण किया। उसके बाद मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार को कई दिशा निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


