स्वच्छता पखवाड़ा पर भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हुनर
भवनाथपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण का विषय प्लास्टिक का प्रभाव और समाधान था, जबकि पेंटिंग का विषय नो टू प्लास्टिक बैग था। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर सेल भवनाथपुर के निर्देशन में डीएवी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में कक्षा तृतीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की गई। उसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता का विषय एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रभाव, प्रदूषण और समाधान रखा गया था। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय से नो टू प्लास्टिक बैग था। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से पंचम वर्ग में प्रत्यूष कुमार ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय व दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं षष्ठम से अष्टम वर्ग में विक्रम सिंह प्रथम, रिजवान अली द्वितीय और प्रज्ञा कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी में भाषण प्रतियोगिता में तृतीय से पंचम वर्ग में रचित देव पांडेय प्रथम, अतिक्ष द्विवेदी द्वितीय व आरव गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। वहीं षष्ठम से अष्टम वर्ग में सोनम तिवारी ने प्रथम, आरुष कुमार दुबे ने द्वितीय और अर्जुन कुमार सिन्हा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय से पंचम वर्ग में अभिमन्यु कुमार यादव प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय एवं वैष्णवी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। वहीं षष्ठम से अष्टम वर्ग में सोनाक्षी कुमारी प्रथम, कुणाल सोनी द्वितीय एवं अन्वी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा देना शिक्षकों का मुख्य दायित्व है। विजेता प्रतिभागियों को सेल के उप महाप्रबंधक श्याम उज्जवल मेदा, उप प्रबंधक सह एलएमसी चेयरमैन बुलू दीगल और प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन ओपी सिंह ने किया। मौके पर मीडिया प्रभारी संजय राय, शौकत अली, अनिल द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, गणेश त्रिवेदी, आरके दुबे, लाल कमल द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


