Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsDangerous Potholes on Dhurki-Panghatwa Road Raise Concerns Among Locals
धुरकी–पनघटवा वाया मिरचइया सड़क को दुरूस्त कराए सरकार

धुरकी–पनघटवा वाया मिरचइया सड़क को दुरूस्त कराए सरकार

संक्षेप:

डिजिटल संवाद प्रखंड के अंतर्गत धुरकी-पनघटवा वाया मिरचइया सड़क पर जगह-जगह बना जानलेवा गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।

Jan 16, 2026 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के अंतर्गत धुरकी-पनघटवा वाया मिरचइया सड़क पर जगह-जगह बना जानलेवा गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। यह सड़क राज्य संपोषित विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना से महज दो वर्ष पूर्व ही बनाई गई थी। इतने कम समय में ही सड़क की बदहाली ने निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क के बीचोंबीच बना गहरा गड्ढा लगातार बड़ा होता जा रहा है। बरसात के दिनों में उसमें पानी भर जाने से राहगीरों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता। उससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। कई बार साइकिल व पैदल चलने वाले लोग भी चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किए बिना प्रशासन और सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। यह सड़क धुरकी, मिरचइया और पनघटवा समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ती है। उसपर रोजाना स्कूली बच्चे, किसान, मरीज और मजदूर आवाजाही करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही घटिया सामग्री के उपयोग की आशंका जताई गई थी लेकिन उस वक्त किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मानकों की अनदेखी कर सड़क का निर्माण किया गया जिसका खामियाजा अब आम जनता भुगत रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न तो गड्ढे की मरम्मत हुई और न ही किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन ने उक्त सड़क का जीर्णोद्धार जल्द से जल्द कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;