ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वालिंक फेल होने से ग्राहक परेशान

लिंक फेल होने से ग्राहक परेशान

प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में पिछले कई घंटो तक लिंक फेल रहने के कारण बैंक का काम-काज ठप रहा। उससे बैंक से जुड़े ग्राहकों का लेन-देन नहीं हो सका। ग्राहक बैंक आकर...

लिंक फेल होने से ग्राहक परेशान
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाTue, 25 Aug 2020 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में पिछले कई घंटो तक लिंक फेल रहने के कारण बैंक का काम-काज ठप रहा। उससे बैंक से जुड़े ग्राहकों का लेन-देन नहीं हो सका। ग्राहक बैंक आकर बैरंग वापस लौट गये। बैंक पहुंचे दर्जन भर ग्राहकों ने बताया कि सुबह से ही बैंक के गेट के समीप बैठ कर बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन बैंक खुलने के साथ ही बैंक के अधिकारियों की ओर से लिंक फेल का बोर्ड लगा दिया गया। काफी देर बैंक में बैठ कर लिंक आने का इंतजार करते रहे लेकिन लिंक नहीं आया। उक्त कारण वे अपने घर वापस लौट रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें