खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए: विवेकानंद
फोटो संख्या प्रताप दो- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी और

गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने गढ़वा प्रखंड के बेलचंपा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। क्रिकेट मैच मुख्य रूप से एमसीडी बेलचंपा और विशुनपुर रेहला के बीच खेला गया। उसमें बेलचंपा की टीम विजयी हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विवेकानंद ने कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। अच्छा खिलाड़ी वही होता है, जो खेल में हार जीत दोनों को स्वीकार करता है। खेल में दो पहलू होता है। हार ही जीत की कला को सिखाता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि खेल के मामले में भारत विश्व में अपना कृतिमान स्थापित कर चुका है। भारत में अच्छे से अच्छे क्रिकेटर निकले हैं। जिसमें झारखंड की भी अहम भूमिका है। महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर ने विश्व में अपना छाप छोड़ा है। अतिथि के रूप में पंकज पासवान, बिनु गुप्ता मौजूद थे। मौके पर क्रिकेट मैच के आयोजनकर्ता में मुख्य रूप से पियुष पासवान, राहुल पासवान, नवनीत, अमित, विशाल,प्रियांशु, संदीप, लालु प्रकाश, ऋषी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


