अवैध गिट्टी–बालू खनन के खिलाफ हुई कार्रवाई, बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

अवैध गिट्टी–बालू खनन के खिलाफ हुई कार्रवाई, बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

संक्षेप:

फोटो भवनाथपुर दो: खरौंधी मोड़ के समीप अवैध बालू और गिट्टी के भंडारण की जांच करते एसडीओ प्रभाकर मिर्धा

Dec 10, 2025 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। बुधवार को श्रीबंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने थाना प्रभारी रजनी रंजन के साथ संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाते हुए अवैध गिट्टी-बालू खनन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से बालू और गिट्टी का बाहर से लाकर स्टॉक कर ट्रैक्टरों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर बेचा जा रहा है। उक्त सूचना की पुष्टि के बाद एसडीओ ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान खरौंधी मोड़ के समीप बड़े पैमाने पर अवैध गिट्टी और बालू का स्टॉक पकड़ा गया। जहां बिना किसी लाइसेंस और अनुमति के खनिज जमा कर बेचा जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्टॉक को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। उसके अलावा अभियान के दौरान हाई स्कूल समीप मुख्य पथ से एक बालू लदा ट्रैक्टर भी पकड़ा गया। उसे तुरंत थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेज दिया गया है। अभियान के दौरान कोयला लदे एक ट्रक को भी पकड़ा गया, जहां कोयला से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि शासन के निर्देश पर अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पूरे अभियान में थाना प्रभारी रजनी रंजन, एसआई परवेज आलम,नारायण प्रसाद और दिनेश सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि अवैध खनन की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें ताकि प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर रोक लग सके।