Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsConstruction of Long-Awaited Panduka Bridge Completed for 155 Crores Enhancing Connectivity Between Bihar UP and Jharkhand
श्रीनगर-पंडुका पुल निर्माण का काम फिर से हुआ शुरू

श्रीनगर-पंडुका पुल निर्माण का काम फिर से हुआ शुरू

संक्षेप:

फोटो हरिहरपुर एक: श्रीनगर-पंडुका के बीच निर्माणाधीन पुल बिहार-यूपी व झारखंड को जोड़ने वाली चिर प्रतीक्षित पंडुका पुल का निर्माण 155 करोड़ में अब पूरा

Nov 23, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

हरिहरपुर, प्रतिनिधि। बिहार-यूपी व झारखंड को जोड़नेवाली चिर प्रतीक्षित पंडुका पुल का निर्माण 155 करोड़ में अब पूरा कराया जाएगा। उसके लिए पुल निगम ने जुलाई माह में ही निविदा निकाली थी। नई कंपनी ने काम शुरू किया। कंपनी द्वारा एक माह पहले से ही श्रीनगर में कर्मियों के आवासन और सामान रखने के लिए जगह बना रही थी। पुल के बनने से झारखंड-बिहार न सिर्फ जुड़ेगा, बल्कि आर्थिक गतिविधयां भी तेज होंगी। मालूम हो कि श्रीनगर- पंडुका पुल पर काम पिछले डेढ़ साल से बंद था। उससे लोगों में मायूसी छायी थी। पंडुका पुल निर्माण के लिए 210 करोड़ का प्राक्कलन बना था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

26 प्रतिशत निम्नतम दर पर 144 करोड़ में पुल निर्माण पूरा करने की जिम्मेदारी ब्रजेश अग्रवाल कंपनी ने ली थी। दिसंबर 2022 में केंद्रीय मंत्री नीतिन गड़करी द्वारा शिलान्यास किया गया था। कंपनी द्वारा 41 पाया में 33 का निर्माण भी किया गया था। पुल निर्माण का काम जून 2024 में पूरा करना था। पिछले साल मई महीने में पिलर में दरार पड़ गयी थी। शिकायत पुल निर्माण निगम से लोगों ने की थी। तब जमकर हंगामा भी हुआ था। शिकायत पर आईआईटी के अभियंताओं की टीम ने जांच की थी। उस दौरान पिलर के निर्माण में कमी पायी गई थी। जांच के बाद पुल का काम बंद कर दिया गया। आईआईटी के अभियंताओं की टीम ने नया डिजाइन बनाकर पुल निगम को देकर उसे पूरा करने की रिपोर्ट दी। पुल निगम द्वारा कंपनी पर नये डिजाइन के अनुसार काम करने के लिए दबाव बनाया गया। लंबे इंतजार के बाद पुल निगम ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करते हुए 14 करोड़ का जुर्माना लगा दिया। जुर्माना लगने के बाद कंपनी ने बालू, गिट्टी, सरिया सहित अन्य सामान जो स्थल पर बचे थे उसे सस्ते दाम पर बेच दी। पुल निर्माण पूरा होने से बिहार से झारखंड आने जाने के लिए फिलहाल 150 किलोमीटर की दूरी तीन किलोमीटर हो जाएगी। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ जाने में आसानी होगी व व्यापार बढ़ेगा। कार्यपालक अभियंता खुर्शीद ने बताया कि नये डिजाइन के अनुसार 155 करोड़ की निविदा निकाली गयी थी। पूर्व में जो काम हुए थे उसमें नये डिजाइन के अनुसार सुधार करते हुए पुल का काम पूरा कराया जाएगा। वर्ष 2027 के अप्रैल माह तक पुल का काम पूरा करने का समय निश्चित किया गया है।