ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाकांग्रेसियों ने कुपोषित बच्चों के बीच किया फल का वितरण

कांग्रेसियों ने कुपोषित बच्चों के बीच किया फल का वितरण

मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे ने सदर अस्पताल में भर्ती कुपोषित बच्चों...

कांग्रेसियों ने कुपोषित बच्चों के बीच किया फल का वितरण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गढ़वाWed, 01 Nov 2023 03:45 AM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा। मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे ने सदर अस्पताल में भर्ती कुपोषित बच्चों के बीच पोषाहार और फल आदि का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की एकता और अखंडता पर आंच नहीं आने दिया। इंदिरा गांधी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। आज के युवा पीढ़ी को भी इंदिरा गांधी के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की ज़रूरत है। मौके पर रितेश दुबे, आकाश दुबे, अजहर इकबाल सहित अन्य उपस्थित थे। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें