Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCongress Organization Creation Campaign 2025 One-on-One Meetings in Garhwa Assembly
कांग्रेस में अब सारे निर्णय कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप होगा : यशोमती

कांग्रेस में अब सारे निर्णय कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप होगा : यशोमती

संक्षेप:

गढ़वा विधानसभा के सभी छह प्रखंडों के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत रविवार को गढ़वा विधानसभा के सभी छह प्रखंड

Sep 08, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत रविवार को गढ़वा विधानसभा के सभी छह प्रखंड कांग्रेस कमेटी के साथ वन टू वन मुलाकात संपन्न हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष औबेदुल्ला हक अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सह एआईसीसी ऑब्जर्वर यशोमती ठाकुर, प्रदेश कमेटी की ओर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक चन्द्रशेखर शुक्ला, पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज, सत्यनारायण सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन के लिए ऑक्सीजन की तरह होते हैं। कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर के कोई भी संगठन मजबूत नहीं किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यही कारण है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर सभी जगह कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होने व संवाद स्थापित करने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को भेजा गया है। पार्टी में सारे निर्णय अब कार्यकर्ताओं के भावना के अनुरूप होगा। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किसी नेता के सिफारिश से नहीं होगा। कार्यकर्ता जिस जिलाध्यक्ष के नाम पर अपनी मुहर लगायेंगे, उन्हीं की नियुक्ति होगी। प्रदेश की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि यशोमती ठाकुर के नेतृत्व में पूरी ईमानदारी के साथ अध्यक्ष नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस पार्टी के समर्पित और सक्रिय लोगों के ही जगह मिलेगी। मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी, उदयनारायण तिवारी, परमा पांडेय, त्रिपुरारी सिंह, गढ़वा प्रखण्ड अध्यक्ष उगेंद्रनाथ चौबे, चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अमानुल्लाह शेख, रमकंडा अध्यक्ष अमर लाल तिग्गा, डंडा अध्यक्ष जवाहर चौधरी, रंका अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी, सुनील कालिया सहित सभी प्रखंडों के कांग्रेसी कार्यकर्तागण मौजूद थे।