कांग्रेस नेता ने पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताया
गढ़वा में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि अलख निरंजन चौबे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी नीतियों...

गढ़वा। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि अलख निरंजन चौबे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 1991 में भारत को आर्थिक संकट से उबारने वाले प्रख्यात अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अत्यंत दुखद और अपूर्णीय क्षति है। आर्थिक उदारीकरण के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उनकी दूरदर्शी नेतृत्व और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व ने देश को आर्थिक प्रगति की दिशा में नई राह दिखाने का काम किया। उन्होंने देश को सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार और काम का अधिकार (मनरेगा) देने का काम किया। उनके विनम्रता, सादगी व योगदान को भारत के इतिहास में सदैव स्मरणीय रखा जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व पीएम के परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।