Congress Committee Meeting Held in Bagdar Leaders Focus on Strengthening Organization and Addressing Voter Issues राज्य सरकार लोगों के हित में काम कर रही है: के राजू, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCongress Committee Meeting Held in Bagdar Leaders Focus on Strengthening Organization and Addressing Voter Issues

राज्य सरकार लोगों के हित में काम कर रही है: के राजू

फोटो बड़गड़ एक: संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर व अन्य कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 19 Sep 2025 05:18 PM
share Share
Follow Us on
राज्य सरकार लोगों के हित में काम कर रही है: के राजू

बड़गड़, प्रतिनिधि। कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड की सदर पंचायत स्थित लैंपस भवन में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों (जीपीसीसी) की बैठक हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के राजू, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। कांग्रेस का लक्ष्य है कि प्रखंड की चारों पंचायतों के‌ लोग कांग्रेस कमेटी से जुड़ें। उन्होंने नव चयनित पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने गांव में बैठक कर लोगों की समस्याओं से जिला और राज्य कमिटी को अवगत कराएं।

उसका निदान किया जाएगा। मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह, पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, प्रखंड अध्यक्ष सोमा टोप्पो, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्राम बाखला, उपाध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल, आजाद अंसारी, कौशर आलम, सोनू पासवान, शंकर यादव, दिनेश लकडा़, निर्मला कुजूर, मोहम्मद जान, दयावंती बाखला सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ::बॉक्स::वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है गरीबों का नाम: वित्त मंत्री वहीं वित्त मंत्री राधा कृष्ण ने कहा कि भाजपा गरीबों का वोटर लिस्ट से नाम हटा रही है। कांग्रेस पार्टी का यह संकल्प है कि भाजपा कि यह मंशा ध्वस्त कर देंगे। हमारे पंचायत प्रतिनिधि एसआईआर का सख्त निगरानी रखेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर एक वर्ष के अंदर कमर्शियल बैंक स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही मदगड़ी पंचायत में तत्काल बिजली उपलब्ध कराये जाने का निर्देश फोन के माध्यम से अधीक्षण अभियंता को दिया। उन्होंने बड़गड़ की जनता से वादा किया कि दुर्गा पूजा के बाद जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों की उपस्थित में जनता दरबार का आयोजन कर ऑन द स्पॉट समस्याओं का निदान किया जायेगा। संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता: त्रिपाठी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने नारा दिया कि ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ। उन्होंने कहा कि उनके विधायकी काल में जो विकास कार्य बड़गड़, भंडरिया क्षेत्र में हुआ है वह पत्थर की लकीर है। पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में यहां के वर्तमान विधायक द्वारा एक भी ऐसा बड़ा काम नहीं कराया गया है, जिसका लोग उदाहरण दे सकें। उन्होंने चारों पंचायत के कांग्रेस प्रतिनिधियों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। मौलिक अधिकारों का किया जा हनन : बादल पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अभी वोट का समय नहीं है। लेकिन यहां आपके मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वोट चोरी के कारण ही यहां के कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वोटर लिस्ट पड़ताल में नजर बनाये रखें ताकि सही लोगों का नाम कटे नहीं और गलत नाम जुटे नहीं। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।