रूद्र महायज्ञ की हुई पूर्णाहूति, उमड़े श्रद्धालु
मझिआंव के चंद्री स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में 21 फरवरी से चल रहे रुद्र महायज्ञ का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की गई। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और यज्ञाचार्य बाबा केशव नारायण दास के नेतृत्व में हवन किया गया।

मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड के चंद्री स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित रुद्र महायज्ञ का समापन शनिवार को हुआ। यह आयोजन पिछले 21 फरवरी से चल रहा था। पूर्णाहुति हवन के साथ संपन्न हुआ। मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, भोले शंकर की सवारी नंदी, गणेश भगवान सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई। शुक्रवार को प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण पूरे गाजे -बाजे के साथ किया गया था। उसके बाद शनिवार को हवन के साथ पूर्णाहुति की गई। उक्त अनुष्ठान में हर दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे।
यज्ञ के यज्ञाचार्य राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर आचार्य विजयकांत दुबे, उनके सहयोगी सुधीर शास्त्री, कुंदन शास्त्री, हरी शास्त्री, संजय शास्त्री और काली मंदिर के पुजारी विनय पाठक मौजूद रहे। वहीं वृंदावन से आए सुश्री साध्वी शिवांजलि मिश्रा, अयोध्या से आए हुए अनिल मिश्रा, श्याम नारायणाचार्य ने विभिन्न प्रसंगों को लेकर रोचक प्रवचन सुनाया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान बृज नारायण सिंह सपत्नीक, विजय सिंह सपत्नीक, राम जन्म सोनी सपत्नीक, डॉक्टर रजनीकांत वर्मा सपत्नीक, सुरेश विश्वकर्मा सपत्नीक मौजूद रहे। यज्ञ को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, सुनील सिंह, मनु सिंह, सुबोध सोनी, वीरेंद्र सोनी, विक्की सिंह, संजीव सिंह, अनिकेत सिंह, सच्चिदानंद सिंह, ब्रजेश पांडेय सहित अन्य श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



