
समाजसेवी ज्योति ने मनोहर के परिवार को लिया गोद
गढ़वा में नवादा पंचायत के वार्ड संख्या 8 की पार्षद रेणू देवी के पति मनोहर बिंद के निधन के बाद समाजसेवी ज्योति प्रकाश ने उनके परिवार को गोद लिया है। उन्होंने परिवार की देखभाल का संकल्प लेते हुए सेवा और करुणा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गढ़वा, प्रतिनिधि। नवादा पंचायत के वार्ड संख्या 8 की पार्षद रेणू देवी के पति मनोहर बिंद के निधन पर उनके परिवार को गोद लिया है। दुःखद घटना के बाद मनोहर के परिजनों से मिलने पहुंचे लोगों ने ज्योति के पहल का स्वागत किया है। डॉ. पतंजलि केसरी, डॉ. टी. पीयूष, नीरज श्रीधर, गुड्डू कुमार, छोटू कुमार, नागेंद्र बिंद और समाजसेवी विभा प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर ज्योति प्रकाश ने स्वर्गीय मनोहर कुमार बिंद के परिवार को गोद लेते हुए आजीवन उस परिवार की देखभाल का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जो व्यक्ति दूसरों के सुख-दुःख में समान रूप से सहभागी होता है, वही सच्चा भक्त कहलाता है।

सेवा, करुणा और मानवता ही जीवन का सर्वोच्च धर्म है। उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह किसी दुखी परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सके। स्वर्गीय मनोहर बिंद हमारे समाज के सच्चे सेवक थे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम कुमार ने किया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




