Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCommunity Support for Chhath Puja Distribution of Essentials by Kanya Vivah and Vikas Society
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने छठ व्रतियों के बीच बांटे पूजा सामग्री

कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने छठ व्रतियों के बीच बांटे पूजा सामग्री

संक्षेप: फोटो संख्या छह: पूजा सामग्री का वितरण करते कन्या विवाह सोसाइटी के विकास माली व अन्य लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी

Mon, 27 Oct 2025 07:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था की ओर से लगातार दूसरे दिन भी टंडवा सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूम कर साड़ी, आम की लकड़ी और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी समाज के पिछड़े, गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि संस्था दहेज हत्या, बाल विवाह और महिला सशक्तिकरण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्यों में भी सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर इस बार संस्था द्वारा एक अनूठी पहल की जा रही है।

दानरो नदी स्थित छठ घाट पर छठ माता की महिमा और महत्व को दर्शाने वाली एक आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है। यह श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने बताया कि व्रतियों की सुविधा के लिए संस्था की ओर से अर्घ्य के लिए दूध की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि किसी व्रती को परेशानी का सामना न करना पड़े। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि रात में घाट पर रुकने वाले व्रतियों के बीच कंबल का वितरण भी किया जाएगा। उससे उन्हें ठंड से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सहीजना छठ घाट पर लाइट की भी व्यवस्था की गई है। मौके पर संस्था के सदस्य विभूति पांडेय, ऊषा कुमारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मिलकर छठ घाटों और आसपास के इलाकों में लोगों को छठ पूजा से जुड़ी आवश्यक सामग्री और सहयोग उपलब्ध कराया।