शांति समिति की बैठक में होली और ईद पर्व को हर्षोल्लास मनाने की अपील

Feb 28, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

केतार में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी की अध्यक्षता में होली और ईद के त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया और गणमान्य लोग उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने शराब पीकर हुड़दंग करने की घटनाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

शांति समिति की बैठक में होली और ईद पर्व को हर्षोल्लास मनाने की अपील

केतार, प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली और पवित्र रमजान के बाद मनाए जाने वाले ईद को हर्षोल्लास मनाने के लिए थाना परिसर में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख चंद्रावती देवी, सभी पंचायतों के मुखिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आप सभी लोग हर्षोल्लास मनाएं। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों का चल रहे रमजान के बाद होने वाले ईद का त्योहार भी हर्षोल्लास संपन्न हो यह हम सभी लोगों की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार को आपस में मिलजुल कर मनाने से उसकी खुशी बढ़ जाती है।

हमारी संस्कृति आपस में मिलजुल कर एक दूसरे के त्योहार में शामिल होने की रही है। हमारे आचरण से दूसरे धर्म के लोगों की भावना आहत नहीं हो इसका ख्याल हम सभी को रखना है। उन्होंने होली में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों की सूचना अविलंब थाना को देने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने गांव में शराब पीकर हुड़दंग किए जाने की बात बताई। ग्रामीणों की मांग पर थाना प्रभारी ने होली में शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि गांव समाज की समस्या को गांव में बैठ कर निपटाएं। होली में दो दिन पुलिस अलर्ट रहेगी। साथ ही दिनभर दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस गश्त करेगी। उन्होंने सभी लोगों से होली और ईद के त्योहार को आपसी भाईचारे के हर्षोल्लास मनाने की अपील की। साथ ही होली और ईद की शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार, एसआई चंदन कुमार, सीआई सुलेमान अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र कमलापुरी, उदय प्रसाद, मुखिया श्याम सुंदर बैठा, प्रमोद कुमार, मुन्नी देवी, अनिल कुमार पासवान, राम विचार साहू, अल्ताफ अंसारी, अली हुसैन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।