मिलजुल कर शांति एवं सौहार्द के साथ होली पर्व मनाएं : प्रमुख

Mar 01, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो रमना एक: शांति समिति की बैठक में शामिल प्रखंड प्रमुख करूणा सोनी व अन्य लोग होली पर्व को लेकर रविवार को रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आ

मिलजुल कर शांति एवं सौहार्द के साथ होली पर्व मनाएं : प्रमुख

रमना, प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर रविवार को रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। सभी लोग मिलजुल कर शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं ताकि क्षेत्र की एकता और सद्भाव की मिसाल कायम रहे। सीओ विकास पांडेय ने कहा कि प्रशासन की पहली नजर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर है। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि होली के दौरान गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया। बैठक को सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, मुखिया अजीत पांडेय, चुन्नू सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र बैठा, राजेंद्र उरांव सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। बैठक का संचालन रामचंद्र राम ने किया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।