Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCollision of Two Tempos in Garhwa Injures Eight People
दो टेंपो की टक्कर में आठ लोग घायल

दो टेंपो की टक्कर में आठ लोग घायल

संक्षेप:

गढ़वा के सदर थानांतर्गत लगमा में फोरलेन रोड पर दो टेंपो की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में विभिन्न आयु के लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय टेंपो एक परिवार को गेरुआ गांव ले जा रहे थे।

Feb 03, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थानांतर्गत लगमा स्थित फोरलेन रोड पर दो टेंपो की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक टेंपो सवार पलामू जिला के रेहला थाना क्षेत्र के उर्सुला गांव निवासी 55 वर्षीय राम प्रवेश यादव, गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा गांव विजय महतो का पुत्र 27 वर्षीय जितेंद्र महतो और दूसरी टेंपो पर सवार मझिआंव थाना क्षेत्र के कारीवाडीह नंदू चौधरी का पुत्र 36 वर्षीय सोनू चौधरी, उसकी पत्नी 30 वर्षीया फूलमती देवी, उसकी पुत्री आठ वर्षीया सिवनी कुमारी, उसका पुत्र पांच वर्षीय आशीष कुमार व दो वर्षीय आर्यन कुमार के अलावा उसकी सास मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव निवासी रामनाथ चौधरी की पत्नी 55 वर्षीया रेशमी देवी शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रेशमी ने बताया कि गढ़वा से अपनी बेटी-दामाद व नाती को लेकर अपने गांव गेरुआ जा रही थी। उसी दौरान मेराल थाना अंतर्गत कुंभी गांव से रामप्रवेश यादव अपनी बेटी के घर से अपने घर जा रहे थे। उसी क्रम में लगमा फोर लेन के पास दोनों टेंपो में टक्कर हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगो के सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।