Garhwa News: गेरुआसोती बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति के मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: गेरुआसोती बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति के चुनाव में 65 सदस्यों ने उपायुक्त को आवेदन देकर मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाया है। सदस्यों का कहना है कि केवल 95 नाम सूची में हैं, जबकि 160 सदस्य हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के नाम जानबूझकर सूची में शामिल किए हैं।

Garhwa News: गेरुआसोती बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति के मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप

Garhwa News: गेरुआसोती बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति के मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गेरुआसोती बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति (एमपीसीएस/पैक्स) के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। पैक्स के 65 सदस्यों ने शुक्रवार को उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा को आवेदन सौंपकर मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगा चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि गेरुआसोती पैक्स में कुल 160 सदस्य हैं, लेकिन चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में केवल 95 सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। आरोप है कि शेष 65 सदस्यों के नाम बिना किसी वैधानिक कारण के सूची से हटा दिए गए, जबकि सभी के पास सदस्यता की रसीद उपलब्ध है।आवेदन

में आरोप लगाया गया है कि पैक्स अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अपने समर्थकों के नाम ही मतदाता सूची में शामिल कराए हैं। सदस्यों का कहना है कि इस संबंध में सहायक निबंधक, सहयोग समितियां, गढ़वा के समक्ष भी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने चुनाव के बाद न्यायालय जाने की सलाह दी। सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया है कि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से पद पर बने हुए हैं और चुनाव प्रक्रिया में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। उनका कहना है कि यदि सभी वैध सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं दिया गया तो निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संभव नहीं होगा। पीड़ित सदस्यों ने उपायुक्त से मांग की है कि 65 सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराया जाए तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। शिकातयकर्ताओं में पूर्व बीडीसी इद्रीश अंसारी, अजहर अंसार, जाहिर अंसारी, शाहिदा बीबी, रहमुद्दीन अंसारी, प्रहलाद परहिया, एकमुद्दीन अंसारी, महेंद्र परहिया, कसमुद्दीन अंसारी, पुनुवा देवी, अलीमुद्दीन अंसारी, नसिर अंसारी, शिवचंद्र परहिया, लक्ष्मी देवी, कुतुबुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।