ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वागढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में पॉलीथीन पर लगेगा प्रतिबंध : पिंकी

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में पॉलीथीन पर लगेगा प्रतिबंध : पिंकी

गुरुवार को नगर परिषद के तत्वावधान में कार्यालय परिसर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यशाला को संबोधित करते नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने कहा कि सरकार की...

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में पॉलीथीन पर लगेगा प्रतिबंध : पिंकी
Center,RanchiThu, 01 Jun 2017 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को नगर परिषद के तत्वावधान में कार्यालय परिसर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यशाला को संबोधित करते नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने कहा कि सरकार की ओर पॉलीथीन और प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार का यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन समाज में जहर के रूप में फैल रहा है। उसे हम सभी लोगों को मिलकर उसपर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। नगर परिषद अपने क्षेत्र में पॉलीथीन पर प्रतिबंध लगाएगा। उसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। डॉ पतंजलि केशरी ने प्लास्टिक से होने वाले प्रभाव पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन का इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है। उक्त के अतिरिक्त उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, ड्रगिस्ट एंट केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नंद किशोर श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी, कृत्यानंद श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर नजीबुल्लाह अंसारी, मुर्तजा अंसारी, सीटी मैनेजर जितेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद अमरदीप बैठा, संजय ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव, अमित पांडेय, अरविंद गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। उधर मझिआंव नगर पंचायत में भी अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में अगले तीन जून से नगर पंचायत क्षेत्र में पॉलीथीन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र में दो दिनों के अंदर तीस नए चापाकल लगाने, प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी रमेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुनिता देवी, वार्ड पार्षद प्रदीप साह, विवेक सोनी, प्रमोद पाल, अनिता देवी, पार्वती कुंअर, बिमला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें