Christmas Celebrations in Garhwa Joyous Events and Spiritual Gatherings धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार, मसीही समुदाय में उत्साह, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsChristmas Celebrations in Garhwa Joyous Events and Spiritual Gatherings

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार, मसीही समुदाय में उत्साह

गढ़वा में बुधवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न चर्चों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संत पॉल चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिन हर्षोउल्लास से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 25 Dec 2024 11:26 PM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार, मसीही समुदाय में उत्साह

गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी बुधवार को धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। विभिन्न चर्च और संस्थानों में क्रिसमस की धूम रही। पर्व को लेकर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में संत पॉल चर्च व शांति निवास विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उस दौरान बनाई गई चरनी में बालक यीशु मसीह का लोगों ने दर्शन किया। लोग पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। संत पाल चर्च में क्रिसमस के मौके पर ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु यीशु का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया। मंगलवार की रात से ही यहां लगातार कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनुयायिओं ने चर्च में प्रार्थना किया। केक काटकर खुशियां मनाई। उक्त अवसर पर फादर ऑगस्टिन खेस ने कहा के प्रभु यीशु के जन्म का 2025 वर्ष हो गया है। यह हमारे लिए जुबली वर्ष है। उन्होंने कहा कि प्रभु के जन्म स्थान में युद्ध चल रहा है। हम प्रभु यीशु से युद्ध बंद होने और शांति व्यवस्था बहाल होने की कामना करते हैं। सभी लोग मानवता, प्रेम, सद्भावना से रहे । क्रिसमस का मूल संदेश यही है। सिस्टर रोशन ने कहा कि प्रभु यीशु प्रेम कृपा बरसाते हैं। धर्म के कारण मनुष्य का बंटवारा न करें बल्कि सभी मनुष्य मानव बनकर सेवा करें। सभी मनुष्य एक दूसरे के प्रति प्रेम दिखाएं यही प्रभु यीशु का संदेश है । उन्होंने कहा कि इससे पहले स्कूल में भी बच्चों के बीच क्रिसमस मनाया गया था। साथ ही मंगलवार शाम में गढ़वा मंडल कारा में जाकर कैदियों के बीच केक व फल का वितरण किया गया। कैदियों को प्रभु यीशु का संदेश दिया गया। मौके पर फादर सुशील, सिस्टर रोशना, सिस्टर लिंडा, सिस्टर करुणा दालमा, सिस्टर सीमा कुजूर, सिस्टर प्रियंका, सिस्टर उषा फर्नांडिस, सिस्टर ज्योति सेलेना, सिस्टर प्रतिमा, सिस्टर जेम्मा सहित अन्य उपस्थित थे। उधर भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में भी क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। मौके पर सभी चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छोटे-बड़े सभी लोग सुबह में ही तैयार होकर चर्च पहुंच गए थे। मौके पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। चर्च के पुरोहित ने लोगों को विशेष प्रार्थना कराई। प्रभु यीशु का शुभ संदेश को बताया गया। सीएनआई चर्च भंडरिया में फादर आलेक्सियुस गुड़िया, खजूरी चर्च में फादर सुखलाल पन्ना, कंजिया चर्च में फादर वाल्टर हेम्ब्रम, फादर जुएल ने प्रार्थना सभा कराई। क्रिसमस के पूर्व संध्या में मसीही लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।