33 आंगनबाड़ी सेविकाओं को नजदीकी स्कूल में स्थानांतरित करने का निर्देश
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राकेश सहाय ने प्रखंड के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों को जो भाड़े के घर मे संचालित हैं या जिनका भवन जर्जर स्थिति में हैं

कांडी, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राकेश सहाय ने प्रखंड के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों जो भाड़े के घर मे संचालित हैं या जिनका भवन जर्जर स्थिति में हैं उन सभी केंद्रों की सेविकाओं को नजदीक के स्कूलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। सीडीपीओ ने संबंधित सेविकाओं को एक सप्ताह के अंदर अपने केंद्र को चिन्हित स्कूल में स्थानांतरित कर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया है। उनमें प्रावि बहेरवा, मध्य विद्यालय पतरिया, उत्क्रमित प्रावि हेमराजी, नव प्रावि चौखड़ी, हाई स्कूल बलियारी, प्रावि पतीला में दो सेंटर, प्रावि बेलहथ, प्रावि महविया, मवि सोहगड़ा दो सेंटर, मध्य विद्यालय मोखापी, प्रावि कोरगाईं, प्रावि बबुरा, प्रावि कसनप, प्रावि नारायणपुर, प्रावि मंडरा निष्फ, प्रावि चेचरिया, मवि अधौरा, प्रावि कोवाड़ी, मवि पतरिया, प्रावि नवडीहवा टोला, मवि राजा घटहुआं शामिल है।
उसके अलावा मवि चटनियां, प्रावि पिपरडीह, मवि घोड़दाग, प्रावि नवडीहवा टोला, नव प्रावि भरत पहाड़ी, मवि गोसांग, हाई स्कूल डुमरसोता, प्रावि भेलवाखारी, सेकंडरी स्कूल रपुरा में दो सेंटर, प्रावि महुआधाम, मवि बत्तो खुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र को स्थानांतरित कर संचालन करने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


