Garhwa News: गढ़वा को शिक्षित, नशामुक्त और ग्रीन गढ़वा बनाना लक्ष्य: डीसी

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: फोटो संख्या प्रताप एक- झंडोत्तोलन करते डीसी पीएन मिश्रा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में उपा

Garhwa News: गढ़वा को शिक्षित, नशामुक्त और ग्रीन गढ़वा बनाना लक्ष्य: डीसी

Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिलेवासियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि गढ़वा की धरती के वीर सपूतों ने भी देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। भगवान बिरसा मुंडा और शहीद नीलांबर-पीतांबर की पावन धरती से उन्होंने जिलेवासियों को जोहार करते हुए विकास की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने जिलेवासियों से तीन महत्वपूर्ण संकल्प लेने की अपील की। उनमें शिक्षित गढ़वा, विकसित गढ़वा, नशा और अपराध मुक्त गढ़वा और ग्रीन गढ़वा, क्लीन गढ़वा शामिल है।

विकास योजनाएं

डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गढ़वा जिले की दो लाख 22 हजार 765 पात्र महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं से बड़ी संख्या में लाभुकों को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, आदिम जनजाति सहित अन्य श्रेणियों के करीब 2.11 लाख लाभुकों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। जिले में चार लेन सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। 2026-27 में करीब 133.26 करोड़ रुपये की लागत से 39.76 किलोमीटर सड़क निर्माण की दो योजनाएं पूरी की गई हैं। वहीं 100 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण पर करीब 338 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी 95 योजनाओं के माध्यम से 276 किलोमीटर सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण का कार्य जारी है। बड़गड़ प्रखंड के उगरा में कनहर नदी पर करीब 9.97 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण पूरा हो गया है, जिससे झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच संपर्क और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की योजनाओं के तहत खरीफ में 17,300 और रबी में 2,800 हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। वहीं महत्वाकांक्षी सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई योजना के माध्यम से जिले के 16 प्रखंडों की करीब 22 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। योजना के तहत पाइपलाइन मार्ग में पड़ने वाले 366 छोटे-बड़े जलस्रोतों को भी भरा जा सकेगा। जिले में 336 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित हो रहे हैं और 108 व्यावसायिक प्रशिक्षक उपलब्ध कराए गए हैं। बच्चों को पाठ्य पुस्तक, नोटबुक, पोशाक, छात्रवृत्ति और साइकिल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में सदर अस्पताल परिसर में 50 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल और 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक तैयार किया गया है। जिले के सभी 18 प्रखंडों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण भी पूरा किया जा चुका है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के तीन लाख से अधिक घरों तक पेयजल पहुंचाने के लिए 29 बड़ी ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं पर काम चल रहा है। अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी हजारों परिवारों को आवास का लाभ दिया जा रहा है। डीसी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य गढ़वा को आकांक्षी जिले से मॉडल जिला बनाने का है। उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

सम्मानित व्यक्ति

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर के वंशज और प्रभात फेरी, परेड में शामिल टुकड़ियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया। मौके पर स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर के वंशज बड़गड़ प्रखंड के चेमो गांव निवासी राजेंद्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं परेड में एनसीसी नामधारी कॉलेज की टुकड़ी को प्रथम, सीआरपीएफ-172 बटालियन को द्वितीय व जिला सशस्त्र पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार दिया। प्रभात फेरी में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय गढ़वा को प्रथम, गोविंद उच्च विद्यालय गढ़वा को द्वितीय व आर के पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार दिया। मुख्य समारोह में राष्ट्रगान के लिए ज्ञान निकेतन स्कूल व संगीत कला महाविद्यालय की छात्राओं को, बैंड ड्रम के लिए ज्ञान निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं मानव जीवन कल्याण के लिए सांप पकड़ कर जंगल में छोड़ने वाले सुनील गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। साथ ही कृषि विभाग के आत्मा शाखा में बीटीएम व एटीएम के पद पर 24 चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। उनमें बीटीएम आकाश कुमार सिंह, अनमोल मिश्र, एटीएम प्रेमलता, सत्य प्रकाश, लेखापाल सह सहायक बबलू प्रसाद सहित अन्य शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गढ़वा जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत कितनी महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है?
गढ़वा जिले की दो लाख 22 हजार 765 पात्र महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाGarhwa News: गढ़वा को शिक्षित, नशामुक्त और ग्रीन गढ़वा बनाना लक्ष्य: डीसी