Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsChhath Puja Celebrations Community Unites in Devotion and Service
छठ पर्व पर जगह-जगह स्टॉल लगा प्रसाद व पूजन सामग्री का हुआ वितरण

छठ पर्व पर जगह-जगह स्टॉल लगा प्रसाद व पूजन सामग्री का हुआ वितरण

संक्षेप:

फोटो भवनाथपुर एक: थाना परिसर में व्रतियों के बीच फलों का वितरण करते थाना प्रभारी व अन्य लोक आस्था और पवित्रता का प्रतीक महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन प

Oct 27, 2025 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव-गांव, गली-मोहल्लों तक का वातावरण पूर्ण रूप से भक्ति के रंग में रंग गया। लोग पूरी निष्ठा, श्रद्धा और समर्पण के साथ व्रत कर रहे हैं। वहीं श्रद्धालु छठ व्रतधारियों की हर संभव मदद में जुटे हैं। महापर्व के अवसर पर लोगों ने जगह-जगह फल, पूजन सामग्री और प्रसाद वितरण के लिए स्टॉल लगाए। भिक्षाटन के लिए निकले व्रतियों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद और सामग्री दी गई। थाना परिसर में थाना प्रभारी रंजनी रंजन के नेतृत्व में पदाधिकारियों और जवानों ने व्रतधारियों के बीच फल और पूजन सामग्री का वितरण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं कर्पूरी चौक पर एमपीडब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद, आर्थव और आभाष ने भिक्षाटन कर रही व्रतियों के बीच फल का वितरण किया। दूसरी ओर गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए अरसली उत्तरी पंचायत की मुखिया इसरत जहां, उनके पति पिंटू अंसारी और समाजसेवी तासबीन अंसारी ने अपने आवास पर स्टॉल लगाकर नारियल, केला, सेब, पानी, बादाम, छुहाड़ा सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया। साथ ही समर्थकों के साथ छठ घाटों पर सफाई अभियान भी चलाया गया। संपूर्ण क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से गूंज रहे छठ गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्ति और आस्था में सराबोर कर दिया है।