रंका मोड़ पर भंडारा का आयोजन
गढ़वा में सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में संकट मोचन मंदिर के समीप भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैतन्य देव ने अपनी पुत्री स्वरा के जन्मदिन पर सहयोग किया। उन्होंने बताया कि संस्था हर मंगलवार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाती है। इस अवसर पर कई सदस्य भी उपस्थित थे।

गढ़वा। सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैतन्य देव उर्फ देबू केशरी थे। उन्होंने अपनी पुत्री स्वरा केशरी के जन्मदिन पर संस्था के सप्ताहिक भंडारा सहयोग किया। मौके पर देबू ने कहा कि हमारे शहर में ऐसे सोच रखने वाले सोशल वर्कर संस्था है जो किसी न किसी माध्यम से हर मंगलवार को जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाती है। मौके पर सुनीता केशरी, दिव्या केशरी, संगीता मित्तल, अपूर्वा मित्तल, मन्नत त्याल, संस्था के शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पीयूष गुप्ता, संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




