गरीबों व असहायों के बीच कंबल का वितरण

Jan 13, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

भवनाथपुर में महामाया मैत्राणि की पुण्य तिथि पर गरीबों और दिव्यांगों के लिए कंबल और जैकेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 जरूरतमंदों को सहायता दी गई। थाना प्रभारी ने मानव सेवा को सबसे बड़ी पूजा बताया। इस अवसर पर आश्रम के सदस्यों ने समाज के लिए प्रेरणा दी।

गरीबों व असहायों के बीच कंबल का वितरण

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित अवधूत भगवान राम आश्रम परिसर में मंगलवार को महामाया मैत्राणि के पुण्य तिथि के अवसर पर क्षेत्र के गरीब,असहाय और दिव्यांगों के बीच कंबल और जैकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर आश्रम के सदस्यों ने ठंड के मौसम में गरीबों की मदद के लिए आगे आकर मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रजनी रंजन व आश्रम के सदस्यों ने ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण किया। लगभग 200 जरूरतमंदों को कंबल और जैकेट वितरित किए गए।

थाना प्रभारी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। समाज के संपन्न वर्ग को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम में वृद्ध, महिलाएं और दिव्यांगों ने आश्रम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उक्त अवसर आश्रम के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, महामंत्री बुचूल राम, सुनील सिंह, पपन सिंह, अरुण चौधरी, बसंत राम, उपेंद्र सिंह, सुरेश गुप्ता, जवाहिर सिंह, कृष्णा सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।