जनगणना कार्य को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
खरौंधी प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। क

खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रवींद्र कुमार, प्रशिक्षक दीनानाथ त्रिपाठी और संतोष यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर बीडीओ रवींद्र ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से 9 मई तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैच में लगभग 45 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बैच का प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य किया जाएगा, जो आगे की जनगणना प्रक्रिया की आधारशिला है। प्रशिक्षक दीनानाथ ने प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, प्रपत्र भरने की विधि एवं डेटा की शुद्धता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं संतोष यादव ने कहा कि जनगणना कार्य में छोटी-सी त्रुटि भी बड़े स्तर पर प्रभाव डाल सकती है। इसलिए सभी प्रगणकों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी ढंग से कर सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


