जनगणना के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों का चयन

Apr 07, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

मेराल में जनगणना कार्य के लिए एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीओ यशवंत नायक ने प्रगणक और पर्यवेक्षकों के चयन के दिशा निर्देश दिए। कुल 241 प्रगणक और 41 पर्यवेक्षकों का चयन करना है ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके। बैठक में संबंधित सभी लोग उपस्थित थे।

जनगणना के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों का चयन

मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक की अध्यक्षता में जनगणना कार्य को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिव राजस्व कर्मियों और सभी सीआरपी शिक्षकों मौजूद थे। सीओ ने बैठक में जनगणना कार्य के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक के चयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित लोगों को कार्य करने के संबंध में जानकारी दिया। जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य के लिए कुल 241 प्रगणक और 41 पर्यवेक्षक का चयन करना है ताकि जनगणना का कार्य आसानी से पूरा हो सके। उसके अलावा बैठक में जनगणना से संबंधित सभी जानकारी भी लोगों को दी गई।

मौके पर प्रधान सहायक रामनाथ भगत, सुनिल कुमार, पंचायत सचिव राजेंद्र राम, शोभित तिवारी, अमर कुमार, राधा कुमारी, रेखा कुमारी, दिव्या कुमारी, शालिनी कुमारी, सीआई संजीव कुमार पांडेय, संजीव कुमार, सीआरपी धर्मेंद्र मिश्र सहित सभी संबंधित लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।