श्रद्धा और उत्साह के साथ मनी जयंती
रमना में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनी जयंती रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड के रोहिला गांव

रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड के रोहिला गांव स्थित नंदू पाठक के आवास पर सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चना के साथ की गई। उक्त अवसर पर समाज के संरक्षक नंदू पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से हमें सत्य, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश मिलता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों और अधर्म का नाश करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि ज्ञान, त्याग और न्याय के प्रतीक हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने संस्कारों और परंपराओं को अपनाते हुए समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं। अंत में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से समाज की एकता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मौके पर समाज के अध्यक्ष विकास पाठक, सचिव जितेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष अशोक पाठक, संजय पाठक, कोषाध्यक्ष संतोष पाठक, ओम प्रकाश पाठक, जय प्रकाश पाठक, प्रिंस पाठक, रितेश पाठक, सुमंत पाठक, अनुज पाठक, राहुल पांडेय, नीरज पाठक सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


