भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई जयंती
भारतीय जनता पार्टी उत्तरी औश्र दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हाईस्कूल के प्रांगण में भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135वीं

मेराल, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी उत्तरी औश्र दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हाईस्कूल के प्रांगण में भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भाजपा की सरकार बनी तो भारत रत्न बाबा साहेबके जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों पर पंच तीर्थ स्मारक विकसित किया। भाजपा के नव नियुक्त उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि उनके मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनकी विरासत को सभी तक पहुंचाने के लिए उनके आलेखों का डिजिटलीकरण किया गया। कृष्णा प्रसाद कुशवाहा और रविंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरूआत कर भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के योगदान को अमर बना दिया।
उनकी जयंती पर सिक्के जारी किए। कार्यक्रम में गोंदा पंचायत समिति सदस्य कृष्णा प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष रुपू महतो, धनंजय शर्मा, डॉ वीरेंद्र ठाकुर, रोहित कुमार, देवव्रत कुमार, सुनील कुमार, मदन प्रसाद, एसबी एकेडमी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल के निदेशक मदन यादव, नंदू प्रजापति, धर्मेंद्र शाह, ज्वाला साव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।बाबा साहेब ने लोगों को शिक्षित और संगठित किया: धर्मेंदकेएसजीएन माडर्न किंडर गार्डन स्कूल में डॉ भीमराव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र देव ने डॉ भीमराव के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य था कि लोगों को शिक्षित और संगठित करना था। उन्होंने अपने जीवन में समानता सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। उक्त अवसर पर आकाशदीप, राहुल कुमार, पूजा कुमारी, खूशबू कुमारी, पंकज पासवान, पंकज चौधरी, संजय गुप्ता, प्रदीप सिंह, ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


