सामाजिक न्याय के पक्षधर थे डॉ आंबेडकर: अविनाश
श्रीबंशीधर नगर में सरस्वती विद्या मंदिर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ। आचार्य अविनाश ने डॉ. आंबेडकर के संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया गया।

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज सिंह और आचार्य अविनाश कुमार द्वारा भारत माता और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। उक्त अवसर पर आचार्य अविनाश ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, महान शिक्षाविद् और कुशल अर्थशास्त्री थे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और मानवाधिकारों के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के सशक्त प्रहरी थे।
उनके जीवन के आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, सत्येंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार, सुजीत दुबे, अशोक कुमार, हिमांशु झा, प्रदीप कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार, कृष्ण मुरारी, प्रसून कुमार, हृषिकेश तिवारी, विक्रम प्रसाद, अमन केरकेट्टा, विवेक सुमन और ऋतुराज सहित आचार्या नीति कुमारी, आरती श्रीवास्तव, सुप्रिया कुमारी, रेणु पाठक, सलोनी, तन्वी, अनामिका और अदिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


