Garhwa News: बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह-सह-मिलन समारोह 12 को

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: कांडी में बाबा गणिनाथ की जयंती और मिलन समारोह 12को कांडी। प्रखंड मुख्यालय स्थित

Garhwa News: बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह-सह-मिलन समारोह 12 को

Garhwa News: कांडी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनभद्र इंटर कॉलेज के प्रांगण में 12 सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन मद्धेशिया हलवाई समाज की ओर से किया जाएगा। समाज द्वारा इस वर्ष भी उत्साह के साथ समरोह मनाने की तैयारी की जा रही है। मद्धेशिया हलवाई समाज के प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद व महामंत्री राजेश कुमार ने कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना, समाज को एकजुट करना, भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना तथा समाज के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करना है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि 12 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज के लोगों को एकजुट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।समारोह

की तैयारी को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक प्रसाद, महामंत्री राजेश कुमार, प्रखंड महामंत्री सुनील प्रसाद, सचिव विजय कुमार, उपसचिव शशि कुमार, संरक्षण रितेश कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, गोपाल प्रसाद, नंदू प्रसाद, सोहर प्रसाद, शिवनाथ साव, प्रमोद प्रसाद, संजय प्रसाद सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाGarhwa News: बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह-सह-मिलन समारोह 12 को