Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCelebrating Jananayak Karpoori Thakur s Birth Anniversary with Simplicity and Respect
जयंती पर याद किए गए भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर

जयंती पर याद किए गए भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर

संक्षेप:

शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन व विचारों पर चर्चा की। कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय और शिक्षा में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

Jan 24, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

प्रखंड, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। उक्त अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए,जो आज भी प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर प्रमुख करुणा सोनी, बीडीओ विकास पांडेय, पंचायत सचिव सुजाता कुमारी, अमीन कुंदन ठाकुर, रवि कुमार सहित प्रखंड और अंचलकर्मी मौजूद थे।