जयंती पर डॉ आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। उक्त अवसर पर प्रखंड के

खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। उक्त अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जयंती समारोह की शुरुआत प्रखंड में सुबह से ही हो गई थी। राजी और करीवाडीह गांवों में युवाओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। उसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाबा साहेब के नारों, हाथों में झंडे और बैनर लेकर सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।
करीवाडीह में आयोजित जयंती समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उनके साथ वशिष्ठ अतिथि एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा बाबा साहेब ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने संविधान का निर्माण कर देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिलाया है। उन्होंने विशेष रूप से दलितों, शोषितों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा आज समाज के हर वर्ग के लोगों को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, तभी एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। वहीं अध्यक्ष ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, जो समाज के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें और उन्हें सही दिशा दें। उन्होंने कहा कि शिक्षित और स्वस्थ समाज ही देश के विकास की नींव होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


