फल उत्पादकों को बाजार से जोड़ने के लिए समन्वय पर जोर
फल उत्पादकों को बाजार से जोड़ने पर जोर खरीद-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन संस्थागत समन्वय पर

गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत खरीदार-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फलोत्पाद से जुड़े लाभुकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उत्पादों की बिक्री के लिए संस्थागत समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उक्त अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों से फलोत्पाद आधारित बागवानी योजना के लाभुक, जेएसएलपीएस द्वारा प्रोत्साहित एफपीओ के प्रतिनिधि, पलाश के सदस्य, प्रदान संस्था के कर्मी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य
मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत तैयार हो रहे फलोत्पाद को उचित बाजार उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि लाभुकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी लाभुकों को एफपीओ एवं जेएसएलपीएस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए फल उत्पादों की बिक्री के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्देश दिया।
निर्देश और सक्रिय भूमिका
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और संस्थाओं को भी निर्देशित किया कि लाभुकों को विपणन, संग्रहण एवं खरीदारों से संपर्क स्थापित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि किसानों एवं बागवानी लाभुकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके।
चर्चा और अनुभव साझा करना
कार्यक्रम के दौरान फलोत्पाद की बिक्री, बाजार उपलब्धता, समूह आधारित विपणन एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लाभुकों और प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा बाजार से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन लाभुकों को बाजार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


