ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वादबंगों ने सिचाई विभाग के कैनाल को काटा, किसानों में आक्रोश

दबंगों ने सिचाई विभाग के कैनाल को काटा, किसानों में आक्रोश

फोटो खरौंधी एक- लोगो द्वारा काटा गया बियर का कैनाल प्रखंड के सिसरी पंचायत में लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से सिचाई के लिए बनवाया गया बियर के दाहिने कैनाल को गांव के ही दबंगो ने तोड़...

दबंगों ने सिचाई विभाग के कैनाल को काटा, किसानों में आक्रोश
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गढ़वाFri, 24 Jul 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के सिसरी पंचायत में लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से सिचाई के लिए बनवाया गया बियर के दाहिने कैनाल को गांव के ही दबंगो ने तोड़ दिया। जिससे नाराज किसान शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, अजय कुमार सिन्हा, अभय कुमार सिन्हा, जन्नत हुसैन अंसारी, शराफत अली, मकबूल अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों किसानों ने लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से कैनाल तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। लाभुकों ने बताया सिसरी बियर का निर्माण 1981 में लघु सिंचाई प्रमंडल के द्वारा करवाया गया था। इस बियर से लगभग सैकड़ों एकड़ जमीन किसानों का सिंचित होता था। लेकिन मंगलवार के दोपहर लगभग दो बजे गांव के ही कृष्णा पाठक, भीम पाठक, सत्येंद्र पाठक, हरेंद्र पाठक, मेघु साह, विष्णु साह, मनोज कुमार गुप्ता, मुनीप शाह, रामसेवक साह, अजय कुमार गुप्ता ने जमात बनाकर बियर के दाहिने कैनाल को काट रहे थे। इसी बीच उक्त लोग वहां पहुंचकर मना किये। तो उक्त लोगों मारपीट करने की धमकी देने लगे। कैनाल से प्रतिदिन गुजरने वाली महिलाओं ने भी कैनाल काटने से मना की। उसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से खरौंधी थाना को भी दिया है। इस संबंध में विभाग के जेई अनिल कुमार ने बताया उसकी सूचना मिली है। स्थल का निरीक्षण भी किये। जो लोगों कैनाल को काटे है उन्हें अभिलंब बनाने को बोला गया है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े