मारमीट की घटना में दो भाई घायल
गढ़वा के टंडवा मोहल्ला निवासी दीपक कुमार और उसके भाई सोनू कुमार को मारपीट में घायल कर दिया गया। दीपक बैंक से लौटते समय छोटू कुमार से विवाद में पड़ गया। सोनू ने बीच-बचाव किया, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ।

गढ़वा। जिला मुख्यालय के टंडवा मोहल्ला निवासी पुरुषोत्तम प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार और उसका भाई सोनू कुमार मारपीट की घटना में घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना के संबंध में दीपक ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर से बैंक किसी काम से गया हुआ था। उसी दौरान बैंक से वापस घर जाने के क्रम में छोटू कुमार नामक व्यक्ति उसे गाली गलौज करने लगा। घटना को देखकर उसने अपने भाई सोनू कुमार को बुलाया। सोनू वहां पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करने का प्रयास करने लगा तो दूसरे पक्ष के उदय दास, छोटू कुमार सहित अन्य लोगों ने दोनों भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


