ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाकुएं में डूबने से बच्चे की मौत

कुएं में डूबने से बच्चे की मौत

प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबुडीह के बेल टोला निवासी जगदीश बियार का नौ वर्षीय पुत्र चिंटु कुमार की मौत शनिवार दोपहर कुंआ में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार चिंटु अपने दोस्तों के साथ घर के पास दोहर...

कुएं में डूबने से बच्चे की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 12 Jan 2020 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबुडीह के बेल टोला निवासी जगदीश बियार का नौ वर्षीय पुत्र चिंटू शनिवार दोपहर कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चिंटू अपने दोस्तों के साथ घर के पास दोहर स्थित कुआं के समीप खेल रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर वह कुएं में गिर गया। घटना के बाद साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी लोगों को दी। उसके बाद लोग कुएं में उतरकर चिंटू को खोजने लगे। कुआं काफी गहरा होने के कारण काफी मशक्कत के बाद चिंटू का शव निकाला गया। घटना के बाद टोले में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें