तालाब में मछली मारने के दौरान बच्चे को सांप ने डंसा

Mar 16, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के सिगसिगी गांव में नौ वर्षीय विक्की कुमार चौधरी को सांप ने डंस लिया। घटना उस समय हुई जब कुछ लोग तालाब में मछली मार रहे थे। सांप जाल में फंस गया और डर के मारे एक युवक ने जाल विक्की पर फेंक दिया, जिससे सांप ने उसे डंस लिया। विक्की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

तालाब में मछली मारने के दौरान बच्चे को सांप ने डंसा

गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासी संतोष चौधरी का पुत्र नौ वर्षीय विक्की कुमार चौधरी को सांप ने डंस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के तालाब में मछली मारने के लिए कुछ लोग गए हुए थे। उसी दौरान जाल फेंकने के बाद उसमें एक सांप फंस गया। उसी गांव के एक युवक ने डर के मारे जाल में फंसे सांप सहित जाल को विक्की कुमार के ऊपर फेंक दिया। उस दौरान सांप ने विक्की के दाएं हाथ में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार इलाज के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।